*भाजपा सरकार जनविरोधी व किसान विरोधी : श्याम सुन्दर सिंह यादव* *बबीना ब्लाक मे समाजवादी पार्टी का किसान चौपाल व कार्यकर्ता सम्मेलन समपन्न* ✒️ रिपोर्ट नीरज जैन पत्रकार स्वयं सहायता समूह संचालक 📷 सहयोगी कैमरामैन अमित सैनी साकेत सक्सेना झाँसी । समाजवादी पार्टी के शीर्ष निर्देशानुसार जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह वीरू द्वारा बबीना ब्लॉक के एक स्थानीय विवाह घर में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान चौपाल व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने देश के मौजूदा हालात से जनता को जागरुक करते हुए प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव रहे। समाजवादी किसान चौपाल व कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों के साथ का किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसानों को लाभकारी समर्थन मूल्य मिला, नहीं उत्पादन लागत का ड्योढ़ा दाम मिला। मंहगाई और कर्ज से त्रस्त किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कृषि कानून लाकर उनकी खेती कारपोरेट को बेचने की तैयारियां की जा रही है। उन्होने कहा कि कंपकंपाती ठण्ड में किसान सड़कों पर है और इसको वापस लिए जाने की मांग कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार देश के किसानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों का गुलाम बना देना चाहती है। किसानों के हितों की लड़ाई सपा आगे भी लड़ेगी। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू ने कहा किसान कानून किसानों को लाभ के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों को लाभ के लिए बनाया गया है। भाजपा सरकार जनविरोधी व किसान विरोधी भाजपा सरकार द्वारा लाया गया काला कानून किसान बिल किसानों को बर्बाद कर देगा, आज पूरे देश का किसान आंदोलित है। लेकिन सरकार किसानों की जायज मांगों को मानने तक को तैयार नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार कांट्रैक्ट खेती के नाम पर किसानों का खेत छीनने की साजिश कर रही है। किसान की फसल बड़े सेठो के मनमर्जी के दामों पर लूटने का प्रबन्ध किया जा रहा है। भाजपा ने किसानों से जो वादे किए थे वे पूरे वहीं हुए। न तो किसानों को लागत का ड्योढ़ा दाम मिला, नहीं उनकी आय दुगनी होने के आसार हैं। इस अवसर पर एम एल सी रमा निरंजन, पूर्व मंत्री अजय सूद, राहुल सक्सेना, शौकत पहलवान, जिला पंचायत सदस्य बाबी यादव, अबरार अली, सत्य प्रकाश तिवारी, विजय चौरियार, सलमान पारीछा, राकेश श्रीवास, डेनियल साईमन, यशेन्द्र राजपूत, एडवोकेट छोटे लाल , अनिल सविता, चांद राईन, असेन्द्र सिंह, राहुल महालया, सीता राम यादव, किसान नेता पाली संतराम ने विचार व्यक्त किये। सीताराम दाऊ परसर, अमित यादव, आजाद प्रधान, भगवान सिंह प्रधान, मदन सिंह दद्दू, गोविन्द सिंह, मिट्ठू प्रधान, तोरन सिंह पहलवान, अगर सिंह, राम आसरे, हाजरा रब , पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, रीना यादव , राजेन्द्र यादव , शाहरुख मंसूरी, राजा खटीक, वाले पहलवान, राजा संदीप पहलवान, शेर सिंह, आकाश , राज सिंह, राशिद, प्रियंका गुप्ता, भवानी सिंह, गोविन्द, जगरथ, रूप सिंह तारा सिंह, ताहिर खान, अभय प्रधान, राजकुमार, चन्द्रशेखर यादव, डा बल्लन सिंह, रामेशवर, छोटेलाल गणेशपूरा, राम सिंह पाल, रामेश्वर सिंह ताज मुहम्मद, भूपेन्द्र सिंह आबिद मंसूरी, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया आभार बब्लू पहलवान ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की की मांग क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर फतेहाबाद क्षेत्र में किशान परेशान होतम सिंह निषाद ने वताया इन दिनों आवारा गाय और आवारा साडों के आतंक से क्षेत्र का किशान परेशान है आवारा पशुओं द्वारा किस प्रकार किसानों की खेतों में खड़ी आलू गेहूं सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसका अंदाजा शायद शासन प्रशासन को नहीं है आज ग्राम शालू बाई पर समाजसेवी नेता होतम सिंह निषाद की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में गौतम सिंह निषाद ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं के आतंक से किस प्रकार परेशान है आवारा पशु किसानों की फसलों को किस प्रकार नष्ट कर रही है तो क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द सरकार द्वारा बनाई गई गौशाला में भिजवाया जाए जिससे किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े आवारा पशुओं ने किसान की दिन का चैन और रात की नींद भी छीड़ ली हैं अगर सरकार आवारा पशुओं को गोशाला में नहीं छुड़वाती है तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्टर बीरेंद्र वर्मा

सर्विस रोड के किनारे खड़े टेंपो में मैक्स ने मारी टक्कर,चार लोग घायल फतेहाबाद ।फतेहाबाद के प्रताप पुरा के पास सर्विस रोड पर सड़क के किनारे खड़े ऑटो में एक मैक्स जीप ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार एक ऑटो होद बरौली से फतेहाबाद टोल टेक्स के पास सर्विश रोड के किनारे ओटो को खडा करके ड्राईवर लघुशंका के लिये गया था। इतने में ही फतेहाबाद की ओर से तेज लापरवाही से एक मैक्स जीप ने खडे ओटो में टक्कर मार दी। जिसमें बैठे सुमुरिया देवी पत्नी रतन सिंह , रीसू कुमारी पुत्री गेदा लाल ,आदित्या पुत्र पवन कुमार ,राधिका पुत्री पवन कुमार समस्त निवासीगण पुरा छतरिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा के गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो का आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही पुलिस पुलिस का उत्पीड़न नहीं हुआ बंद तो यादव समाज आंदोलन करने को होंगे बाध्य आगरा यादव समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चेतावनी देते हुए यादव समाजके पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में तोरा चौकी की निष्पक्ष जांच और पुलिस द्वारा यादव समाज के निर्दोष लोगो पर अत्याचार ना कर दोषी लोगों पर कारवाई की मांग की बता दें कि थाना ताजगंज तोरा चौकी पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि तोरा चौकी के पास युवक की मौत के बाद अराजकतत्वों ने चौकी में आग लगाई और पथराव किया, लेकिन पुलिस यादव समाज के लोगों को परेशान कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य समाज के लोगों ने पथराव किया चौकी में आग लगाई उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं फिर भी बवाल प्रकरण में पुलिस यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस के डर से लोग घरों से पलायन कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे यादव महासभा के पदाधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद भी पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो यादव समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी