Skip to main content
शमसाबाद में निकाली गई प्रभात फेरी, संतों का किया गया स्वागत सम्मान शमसाबाद। कस्बा शमसाबाद में श्री मानस प्रवचन प्रारंभ होने से पहले कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संत सम्मेलन को लेकर शमसाबाद में एक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी कस्बे के राजाखेड़ा मार्ग स्थित अमृत गार्डन से प्रारंभ होकर कस्बा शमसाबाद के फतेहाबाद मार्ग, आगरा मार्ग, राजाखेड़ा मार्ग, इरादत नगर मार्ग से होकर जारौली टीला स्थित मां केला देवी के मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। प्रभात फेरी का भाजपा के पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह तथा क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। प्रभात फेरी समापन के बाद श्री लोकेशा नंद महाराज ने अपनी अमृतवाणी से प्रवचन का वर्णन किया। प्रवचन सुनने के लिए क्षेत्रीय लोग काफी संख्या में पहुंचे।
Comments
Post a Comment