पत्रकार प्राइवेट बार्ड की पुरानी यादें । अब संकल्प लिया है प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालय में पत्रकार प्राइवेट बार्ड बनें । भोपाल के जयप्रकाश चिकित्सालय में पत्रकार प्राइवेट बार्ड के लोकार्पण समारोह का आयोजन । सांसद स्व श्री प्रफुल्ल कुमार माहेश्वरी जी की सांसद निधि से बनें । कार्यक्रम में स्वदेश के श्री राजेन्द्र शर्मा , जागरण के मालिक गुप्ता जी , नव भारत के मालिक एवं सांसद श्री प्रफुल्ल कुमार माहेश्वरी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री प्रेम नारायण ठाकुर , लज्जाशंकर हरदेनिया , इन्दौर के ललित जैन,नई दुनिया के तिवारी जी , उस समय इतने ही बड़े समाचार पत्र थे ।जिस दिन पत्रकार प्राइवेट बार्ड का लोकार्पण था उसी दिन गुजरात से दिव्य भास्कर का भी विमोचन था । श्री रमेश अग्रवाल जी ने टेलीफोन पर बधाई दी थी । दो वार्ड का निर्माण तत्कालीन राज्यसभा सदस्य श्री प्रफुल्ल कुमार माहेश्वरी जी की सांसद निधि से बनें । जब कोई घटना किसी पत्रकार या उसके परिवार के साथ होती है तब कुछ करने का मन होता है । खरगोन में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प लिया है कि पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पत्रकार प्राइवेट बार्ड सांसद निधि से बनें इसी कड़ी में बासोदा के मित्रों ने मेरे संकल्प में पहली आहुति के रूप में सांसद श्री रमाकांत जी भार्गव को पत्र दिया । यदि सभी पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से काम करते हैं तो संकल्प शीघ्र पूरा होगा । यहां मैं एक बात स्पष्ट करना चाहूंगा कि जिस समय यूनियन के द्वारा पत्रकार प्राइवेट बार्ड बनें तब यूनियन का नाम एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन नहीं था तब सिर्फ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन था । उस समय भी यूनियन श्रम विभाग में पंजीकृत थी ।विधान एवं नाम में संशोधन कराया गया था । आपका अपना नीरज जैन जिला झांसी उत्तर प्रदेश पत्रकार स्वयं सहायता समूह सभी सक्रिय संगठनों के साथ समर्पित पत्रकार सुरक्षा हेतु तत्पर तैयार

Comments

Popular posts from this blog

आगरा किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की की मांग क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर फतेहाबाद क्षेत्र में किशान परेशान होतम सिंह निषाद ने वताया इन दिनों आवारा गाय और आवारा साडों के आतंक से क्षेत्र का किशान परेशान है आवारा पशुओं द्वारा किस प्रकार किसानों की खेतों में खड़ी आलू गेहूं सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसका अंदाजा शायद शासन प्रशासन को नहीं है आज ग्राम शालू बाई पर समाजसेवी नेता होतम सिंह निषाद की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में गौतम सिंह निषाद ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं के आतंक से किस प्रकार परेशान है आवारा पशु किसानों की फसलों को किस प्रकार नष्ट कर रही है तो क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द सरकार द्वारा बनाई गई गौशाला में भिजवाया जाए जिससे किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े आवारा पशुओं ने किसान की दिन का चैन और रात की नींद भी छीड़ ली हैं अगर सरकार आवारा पशुओं को गोशाला में नहीं छुड़वाती है तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्टर बीरेंद्र वर्मा

सर्विस रोड के किनारे खड़े टेंपो में मैक्स ने मारी टक्कर,चार लोग घायल फतेहाबाद ।फतेहाबाद के प्रताप पुरा के पास सर्विस रोड पर सड़क के किनारे खड़े ऑटो में एक मैक्स जीप ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार एक ऑटो होद बरौली से फतेहाबाद टोल टेक्स के पास सर्विश रोड के किनारे ओटो को खडा करके ड्राईवर लघुशंका के लिये गया था। इतने में ही फतेहाबाद की ओर से तेज लापरवाही से एक मैक्स जीप ने खडे ओटो में टक्कर मार दी। जिसमें बैठे सुमुरिया देवी पत्नी रतन सिंह , रीसू कुमारी पुत्री गेदा लाल ,आदित्या पुत्र पवन कुमार ,राधिका पुत्री पवन कुमार समस्त निवासीगण पुरा छतरिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा के गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो का आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही पुलिस पुलिस का उत्पीड़न नहीं हुआ बंद तो यादव समाज आंदोलन करने को होंगे बाध्य आगरा यादव समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चेतावनी देते हुए यादव समाजके पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में तोरा चौकी की निष्पक्ष जांच और पुलिस द्वारा यादव समाज के निर्दोष लोगो पर अत्याचार ना कर दोषी लोगों पर कारवाई की मांग की बता दें कि थाना ताजगंज तोरा चौकी पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि तोरा चौकी के पास युवक की मौत के बाद अराजकतत्वों ने चौकी में आग लगाई और पथराव किया, लेकिन पुलिस यादव समाज के लोगों को परेशान कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य समाज के लोगों ने पथराव किया चौकी में आग लगाई उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं फिर भी बवाल प्रकरण में पुलिस यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस के डर से लोग घरों से पलायन कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे यादव महासभा के पदाधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद भी पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो यादव समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी