चाइल्डलाइन ने किया खेल प्रतियोगिता का आयोजन. कानपुर, 01 फरवरी। चाइल्डलाइन ने किदवई नगर बाबूपुरवा कालोनी के बच्चों के बीच उनका उत्साह एवं प्रतियोगिताआंे के प्रति रूझान बढ़ाने का उद्देश्य से कला एव भिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बाबूपुरवा के सुभाष पार्क में किया गया, जिसमें क्षेत्रीय बच्चों सहित कई विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन चाइल्डलाइन कानपुर के तत्वाधान में किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो क्षेत्रीय बच्चों ने भाग लिया, कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक प्रमोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू ने किया जबकि कार्यक्रम का आयोजन निदेशक कमल कान्त तिवारी ने किया। इन प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से दौड़, कुर्सी दौड एवं कला प्रतियोगिता आदि रही। सामान्य दौड 02 वर्गो में.03-05 वर्ष, 06-10 वर्ष कुर्सी दौड दो वर्गाें 06-10 वर्ष व 11-14 वर्ष, कला प्रतियोगिता कराई गई। कार्य्रकम का आरम्भ मा0 सभासद हरिशंकर गुप्ता वार्ड 84 बाबूपुरवा किदवई नगर कानपुर का माल्यार्पण करके किया गया । कार्यक्रम में विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि मा0 सभासद हरिशंकर गुप्ता वार्ड 84 बाबूपुरवा किदवई नगर कानपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें अपनी रूचि के अनुसार खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए इससे हमारा मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। सामान्य दौड में प्रथम वर्ग में प्रथम पुरस्कार मारूत मिश्रा, द्वितीय पुरस्कारदेव अवस्थी, तृतीय पुरूस्कार मौलिक श्रीवास्तव, द्वितीय वर्ग में प्रथम पुरूस्कार वीर द्वितीय पुरस्कार अनस खान व तृतीय पुरूस्कार भी सामान्य नाम के अनस खान को मिला। कुर्सी दौड में प्रथम पुरस्कार परी शुक्ला, द्वितीय पुरस्कार अरनव त्रिपाठी, तृतीय पुरूस्कार जान्हवी मिश्रा को मिला। कला प्रतियोगिता़ में प्रथम वर्ग में प्रथम पुरस्कार अभय सक्सेना, द्वितीय पुरस्कार देव अवस्थी, तृतीय पुरस्कार आसी खान को मिला। चाइल्डलाइन के निदेशक कमल कान्त तिवारी ने बताया कि बच्चों का उत्साह एवं खेल के प्रति रूझान बढ़ाने के उद्देश्य से इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं इसके साथ ही संस्था का यह प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक बच्चों को खेल प्रतियोगिता से जोड़े। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि मा0 सभासद हरिशंकर गुप्ता कार्य्रकम संयोजक प्रमोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू, चाइल्डलाइन के निदेशक कमलकान्त तिवारी, समन्वयक प्रतीक धवन, शिवानी सोनवानी, आलोक चन्द्र वाजपेयी, शान्तनु द्विवेदी, शिवानी ओझा, स्वंयसेवक अश्वनी तिवारी सहित क्षेत्रीय अभिभावक एवं सैकड़ों क्षेत्रीय एवं स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे । रिपोर्ट नीरज जैन पत्रकार स्वयं सहायता समूह

Comments

Popular posts from this blog

आगरा किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की की मांग क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर फतेहाबाद क्षेत्र में किशान परेशान होतम सिंह निषाद ने वताया इन दिनों आवारा गाय और आवारा साडों के आतंक से क्षेत्र का किशान परेशान है आवारा पशुओं द्वारा किस प्रकार किसानों की खेतों में खड़ी आलू गेहूं सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसका अंदाजा शायद शासन प्रशासन को नहीं है आज ग्राम शालू बाई पर समाजसेवी नेता होतम सिंह निषाद की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में गौतम सिंह निषाद ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं के आतंक से किस प्रकार परेशान है आवारा पशु किसानों की फसलों को किस प्रकार नष्ट कर रही है तो क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द सरकार द्वारा बनाई गई गौशाला में भिजवाया जाए जिससे किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े आवारा पशुओं ने किसान की दिन का चैन और रात की नींद भी छीड़ ली हैं अगर सरकार आवारा पशुओं को गोशाला में नहीं छुड़वाती है तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्टर बीरेंद्र वर्मा

सर्विस रोड के किनारे खड़े टेंपो में मैक्स ने मारी टक्कर,चार लोग घायल फतेहाबाद ।फतेहाबाद के प्रताप पुरा के पास सर्विस रोड पर सड़क के किनारे खड़े ऑटो में एक मैक्स जीप ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार एक ऑटो होद बरौली से फतेहाबाद टोल टेक्स के पास सर्विश रोड के किनारे ओटो को खडा करके ड्राईवर लघुशंका के लिये गया था। इतने में ही फतेहाबाद की ओर से तेज लापरवाही से एक मैक्स जीप ने खडे ओटो में टक्कर मार दी। जिसमें बैठे सुमुरिया देवी पत्नी रतन सिंह , रीसू कुमारी पुत्री गेदा लाल ,आदित्या पुत्र पवन कुमार ,राधिका पुत्री पवन कुमार समस्त निवासीगण पुरा छतरिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा के गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो का आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही पुलिस पुलिस का उत्पीड़न नहीं हुआ बंद तो यादव समाज आंदोलन करने को होंगे बाध्य आगरा यादव समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चेतावनी देते हुए यादव समाजके पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में तोरा चौकी की निष्पक्ष जांच और पुलिस द्वारा यादव समाज के निर्दोष लोगो पर अत्याचार ना कर दोषी लोगों पर कारवाई की मांग की बता दें कि थाना ताजगंज तोरा चौकी पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि तोरा चौकी के पास युवक की मौत के बाद अराजकतत्वों ने चौकी में आग लगाई और पथराव किया, लेकिन पुलिस यादव समाज के लोगों को परेशान कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य समाज के लोगों ने पथराव किया चौकी में आग लगाई उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं फिर भी बवाल प्रकरण में पुलिस यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस के डर से लोग घरों से पलायन कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे यादव महासभा के पदाधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद भी पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो यादव समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी