रायता न मिलने पर दरोगा साहब हुए आग बबूला, लोगों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल ढाबा मालिक ने बताया, चौकी प्रभारी ने अपनी सरकारी गाड़ी को बुलाकर बस चालक जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। Agra News: पुलिस वालों को रायता न देना ढाबे वालों को महंगा पड़ गया। रक्षक ही भक्षक बन बैठे। घंटो बवाल चलता रहा लेकिन, थाना प्रभारी ने भी हाथ खड़े कर दिए। दरअसल, मलपुरा में ग्वालियर हाईवे स्थित न्यू प्रिंस ढाबा रविवार रात को कुछ पुलिसकर्मी खाना खाने के लिए आए। उन्हें खाने के साथ रायता नहीं मिला। इसपर वे आग बबूला हो गए। चौकी प्रभारी ने अपने साथी दरोगा के साथ ढाबा कर्मचारी और ग्राहकों के साथ अभद्रता की। बाहर खड़े बस चालक सहित कुछ लोगों को पीट दिया। खाना खाने के लिए आए ग्राहकों को भी फटकार के भगा दिया। हंगामा बढ़ता देख ढाबा मालिक ने स्थानीय थाना प्रभारी को जानकारी दी लेकिन उन्होंने भी गंभीरता नहीं दिखाई। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी ककुआ अमन सिंह गंगवार व दरोगा नीटू सिंह को लाइन हाजिर किया गया। रायता के चक्कर में फैला रायता ढाबा मालिक मनमोहन गोयल ने बताया मीडिया से बात करते हुए बताया कि रात करीब 11 बजे ककुआ चौकी इंचार्ज अमन सिंह, एसआई नीटू सिंह निजी गाड़ी से अपने 4-5 लोगों के साथ ढाबे में खाना खाने के लिए आए थे। खाना ऑर्डर किया। रायता खत्म होने की वजह से वेटर ने रायता नहीं परोसा। इसपर पुलिसकर्मी बिगड़ गए। वेटर के साथ अभद्रता शुरू कर दी। काउंटर पर पैसे फेंकते हुए ढाबा बंद कराने की धमकी दे दी। इसके बाद बाहर खड़े बस चालक और अन्य लोगों को पीट दिया। दोबारा किया हंगामा ढाबा मालिक ने बताया, चौकी प्रभारी ने अपनी सरकारी गाड़ी को बुलाकर बस चालक जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। सब भागने लगे। मामला बढ़ता देख उन्होंने एसओ मलपुरा ईश्वर सिंह को फोन कर जानकारी दी, लेकिन उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। पुलिस कर्मी हंगामा करके चले गए। रात में चौकी इंचार्ज अपनी सरकारी गाड़ी से वापस लौटकर आ गए। उस वक्त भी वहां पर कुछ ग्राहक मौजूद थे, उन्हें भगा दिया। इस दौरान हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया


 

Comments

Popular posts from this blog

आगरा किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की की मांग क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर फतेहाबाद क्षेत्र में किशान परेशान होतम सिंह निषाद ने वताया इन दिनों आवारा गाय और आवारा साडों के आतंक से क्षेत्र का किशान परेशान है आवारा पशुओं द्वारा किस प्रकार किसानों की खेतों में खड़ी आलू गेहूं सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसका अंदाजा शायद शासन प्रशासन को नहीं है आज ग्राम शालू बाई पर समाजसेवी नेता होतम सिंह निषाद की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में गौतम सिंह निषाद ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं के आतंक से किस प्रकार परेशान है आवारा पशु किसानों की फसलों को किस प्रकार नष्ट कर रही है तो क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द सरकार द्वारा बनाई गई गौशाला में भिजवाया जाए जिससे किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े आवारा पशुओं ने किसान की दिन का चैन और रात की नींद भी छीड़ ली हैं अगर सरकार आवारा पशुओं को गोशाला में नहीं छुड़वाती है तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्टर बीरेंद्र वर्मा

सर्विस रोड के किनारे खड़े टेंपो में मैक्स ने मारी टक्कर,चार लोग घायल फतेहाबाद ।फतेहाबाद के प्रताप पुरा के पास सर्विस रोड पर सड़क के किनारे खड़े ऑटो में एक मैक्स जीप ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार एक ऑटो होद बरौली से फतेहाबाद टोल टेक्स के पास सर्विश रोड के किनारे ओटो को खडा करके ड्राईवर लघुशंका के लिये गया था। इतने में ही फतेहाबाद की ओर से तेज लापरवाही से एक मैक्स जीप ने खडे ओटो में टक्कर मार दी। जिसमें बैठे सुमुरिया देवी पत्नी रतन सिंह , रीसू कुमारी पुत्री गेदा लाल ,आदित्या पुत्र पवन कुमार ,राधिका पुत्री पवन कुमार समस्त निवासीगण पुरा छतरिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा के गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो का आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही पुलिस पुलिस का उत्पीड़न नहीं हुआ बंद तो यादव समाज आंदोलन करने को होंगे बाध्य आगरा यादव समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चेतावनी देते हुए यादव समाजके पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में तोरा चौकी की निष्पक्ष जांच और पुलिस द्वारा यादव समाज के निर्दोष लोगो पर अत्याचार ना कर दोषी लोगों पर कारवाई की मांग की बता दें कि थाना ताजगंज तोरा चौकी पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि तोरा चौकी के पास युवक की मौत के बाद अराजकतत्वों ने चौकी में आग लगाई और पथराव किया, लेकिन पुलिस यादव समाज के लोगों को परेशान कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य समाज के लोगों ने पथराव किया चौकी में आग लगाई उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं फिर भी बवाल प्रकरण में पुलिस यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस के डर से लोग घरों से पलायन कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे यादव महासभा के पदाधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद भी पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो यादव समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी