*वन विभाग की टीम पर हमले में पुलिस भी आरोपी, ऑडियो ने खोले राज* -पुलिस ने मछलियों की मीट खाने के ने गांव की युवकों को भेजा था चंबल नदी पर -वन विभाग की टीम पर हमले का जिम्मेदार पुलिस -सपा नेता ने की दोषी पुलिस पर कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी बाह। वन विभाग की टीम हमले में वन दरोगा सहित 5 लोग घायल हो गए पुलिस ने रविवार को अनिरुद्ध की तहरीर पर 11 नामजद 9 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपित को जेल भेज दिया गया। कुछ ही घंटे बाद बासोनी पुलिस के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। पुलिस पर सोशल मीडिया पर सवाल होने लगे, थाने में तैनात शौकीनो पुलिस कर्मीयो ने मछलियो की मीट खाने के लिए चम्बल नदी पर मछलिया पकडने के लिए गांव के युवको को भेजा था, एसीपी, थानाध्यक्ष को पार्टी व थाने में मीट बनाने की बात ऑडियो में चल रही है। वन विभाग ने ग्रामीण के लोगो से मछलियो के जाल छुडा लिया गया , थाने में तैनात दरोगा की बात नही मानने पर वन कर्मीयो ने एक युवक लाठी डंडो से बुरी तरह पीट दिया गया बाद मे ग्रामीणो ने वन विभाग की टीम को घेरकर पीट दिया, ग्रामीण की ओर से एक युवक के शरीर पर चोट के निशान है वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया गया। वन विभाग के दरोगा सहित 5 वन कर्मी घायल हो गए। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीण का कोई मेडिकल नही कराया गया, वन टीम का मेडिकल कराकर कार्रवाई कर दो आरोपियो को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियो को पकडने के लिए पुलिस गांव में लगातार दबिश दे रही है। खबर ऑडियो के आधार पर लिखी हुई है खबर किसी का पक्षपात नही कर रही है, सत्यता को सभी के सामने लाने के लिए है। थाने में तैनात मछलियों की मीट खाने के शौकीनों ने गांव डालपुरा के लोगो को मछलियां पकड़ने के लिए भेजा था। गांव के लोगों के द्वारा मना करने की बावजूद भी दरोगा नाम के थाने में तैनात ने चंबल नदी में जाल डालकर मछलियां पकड़कर थाने पर लाने के लिए कहा गया तो गांव की कुछ लोग पुलिस की बातों में आकर जाल को लेकर चंबल नदी पर पहुंचे जाल को चंबल नदी में डाल दिया गया। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग टीम मौके पर पहुंच गई, वन विभाग की टीम के द्वारा मना करने के बावजूद भी लोग दरोगा का नाम लेकर जाल डाल रहे है। थाने के दरोगा ने जिम्मेदारी ली थी कोई दिक्कत या कोई पकड़ने के लिए रोकता है, तो मेरी बात कर देना चाहे कोई भी हो, आज मछली लेकर ही आनी है क्योंकि थाने पर सभी लोग मछली की मीट खाने के लिए बैठे हैं। आपको आकर ही बनानी है। दरोगा के इशारे पर युवकों ने चंबल नदी में जाल डाल दिया, वन विभाग की टीम के द्वारा मना करने पर युवक ने थाने के दरोगा को फोन लगा दिया दरोगा की बात ना मानने पर वन विभाग की टीम व मौजूद लोगो से झगड़ा हो गया। जिसमे एक युवक घायल हो गया, और वन विभाग की टीम दरोगा सहित 5 घायल हो गए। मीट के खाने शौकीनों ने ग्रामीण को बना दिया आरोपी 13 संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज होने के बाद लगातार पुलिस नामजद व अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस की कार्रवाई से लोग परेशान व गांव छोड़ने के लिए मजबूर है। ग्रामीणों का आरोप है की थाने में तैनात दरोगा, पुलिसकर्मी मछली की पार्टी करने के लिए मजबूर करते हैं, मछलियां नहीं पकड़ने पर झूठ मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देते हैं। मीट के शौकीनों के कहने पर मछलियां पकड़ने के लिए हम चंबल नदी पर गए थे, दरोगा ने जिम्मेदारी ली थी कोई दिक्कत नहीं है मैं हूं। बाद में दरोगा नहीं हाथ खड़े कर दिए, थाने में तैनात मीट खाने की शौकीनों की वजह से पूरा गांव पुलिस की कार्रवाई से भयभीत है। पुलिस गांव में निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। गांव के लोगों ने अधिकारियों से अपील की है कि पूरे मामले की जांच कर आरोपी दरोगा सहित सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। निर्दोष लोगों को गांव में परेशान नहीं किया जाए, पुलिस परेशान करेगी तो हम गांव से पलायन कर जायेगे। दरोगा सहित आरोपियों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन गया जिस खाकी पर लोग भरोसा करते हैं,उसी खाकी ने गरीबों को आरोपी बना दिया। लोग गांव में खेती-बाड़ी कर अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। उसी खाकी ने गांव के युवकों को मछली लाने के लिए मजबूर कर दिया। जिसका खामियांना पूरा गांव भुगतना पड रहा है। अधिकारियों से गांव के लोगों ने कहा की गांव के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्ही धाराओं में पुलिस के खिलाफ कार्रवाई कर दोषियों को जेल भेजा जाए। सपा नेता ने की दोषी पुलिस पर कार्रवाई की मांग प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी नेता शैलेंद्र राजपूत ने ऑडियो संज्ञान में आने के सरकार पर निशान साधते हुए कहा पुलिस पर कैसे विश्वास किया जाए उत्तर प्रदेश में जंगल राज आ गया है। चंबल के किनारे रह रहे लोगों को डरा धमका कर पुलिस मछली पकड़ने के लिए मजबूर कर रही है। मीट के खाने के शौकीनों की वजह से गांव के लोग फंस गए तस्कर बना दिया गया।ऑडियो से ज्ञात होता है, पहले वन विभाग की टीम ने गांव की महिलाओ से बदलसूकी, युवको को लाठी- डंडो से बुरी तरह से पीटा गया। आक्रोशित लोगो ने वन विभाग की टीम को पीट दिया। वन विभाग की टीम पर हमले का मास्टरमाइंड पुलिस है। जिले के अधिकारी पूरे मामले की सही ढंग से जांच करें और दोषी दरोगा, थानाध्यक्ष, एसीपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि लोगों में कानून पर विश्वास बना रहे। बेवजह गांव के लोगों को परेशान ना की जाए, निर्दोषों को मुकदमे से बाहर निकाला जाए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर हम सभी लोग गांव के साथ हैं, अन्याय नहीं होने देंगे सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे।


 

Comments

Popular posts from this blog

आगरा किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की की मांग क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर फतेहाबाद क्षेत्र में किशान परेशान होतम सिंह निषाद ने वताया इन दिनों आवारा गाय और आवारा साडों के आतंक से क्षेत्र का किशान परेशान है आवारा पशुओं द्वारा किस प्रकार किसानों की खेतों में खड़ी आलू गेहूं सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसका अंदाजा शायद शासन प्रशासन को नहीं है आज ग्राम शालू बाई पर समाजसेवी नेता होतम सिंह निषाद की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में गौतम सिंह निषाद ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं के आतंक से किस प्रकार परेशान है आवारा पशु किसानों की फसलों को किस प्रकार नष्ट कर रही है तो क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द सरकार द्वारा बनाई गई गौशाला में भिजवाया जाए जिससे किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े आवारा पशुओं ने किसान की दिन का चैन और रात की नींद भी छीड़ ली हैं अगर सरकार आवारा पशुओं को गोशाला में नहीं छुड़वाती है तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्टर बीरेंद्र वर्मा

सर्विस रोड के किनारे खड़े टेंपो में मैक्स ने मारी टक्कर,चार लोग घायल फतेहाबाद ।फतेहाबाद के प्रताप पुरा के पास सर्विस रोड पर सड़क के किनारे खड़े ऑटो में एक मैक्स जीप ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार एक ऑटो होद बरौली से फतेहाबाद टोल टेक्स के पास सर्विश रोड के किनारे ओटो को खडा करके ड्राईवर लघुशंका के लिये गया था। इतने में ही फतेहाबाद की ओर से तेज लापरवाही से एक मैक्स जीप ने खडे ओटो में टक्कर मार दी। जिसमें बैठे सुमुरिया देवी पत्नी रतन सिंह , रीसू कुमारी पुत्री गेदा लाल ,आदित्या पुत्र पवन कुमार ,राधिका पुत्री पवन कुमार समस्त निवासीगण पुरा छतरिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा के गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो का आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही पुलिस पुलिस का उत्पीड़न नहीं हुआ बंद तो यादव समाज आंदोलन करने को होंगे बाध्य आगरा यादव समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चेतावनी देते हुए यादव समाजके पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में तोरा चौकी की निष्पक्ष जांच और पुलिस द्वारा यादव समाज के निर्दोष लोगो पर अत्याचार ना कर दोषी लोगों पर कारवाई की मांग की बता दें कि थाना ताजगंज तोरा चौकी पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि तोरा चौकी के पास युवक की मौत के बाद अराजकतत्वों ने चौकी में आग लगाई और पथराव किया, लेकिन पुलिस यादव समाज के लोगों को परेशान कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य समाज के लोगों ने पथराव किया चौकी में आग लगाई उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं फिर भी बवाल प्रकरण में पुलिस यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस के डर से लोग घरों से पलायन कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे यादव महासभा के पदाधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद भी पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो यादव समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी