*पत्रकार के साथ अभद्रता के मामले में उत्तर प्रदेश जिला चित्रकूट के पत्रकारों ने लामबंद होकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। पत्रकारों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।* रिपोर्ट नीरज जैन पत्रकार स्वयं सहायता समूह के द्वारा प्रेषित चित्रकूट/मानिकपुर- पत्रकारों से अभद्रता के मामले में कार्रवाई की मांग, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन आपको बता दें कि जनपद क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर तहसील के चकबंदी विभाग कार्यालय पर दैनिक, राष्ट्रीय मुहिम चित्रकूट ब्यूरो चीफ अजय पाण्डेय एवं जिला संवाददाता इमाम हुसैन शनिवार के दिन खबर कवरेज करने गए थे,प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि चकबंदी विभाग के लेखपाल उमेश पांडे सेमरदहाँ ग्राम पंचायत के ऊपर कुछ किसानों ने आरोप लगाकर लगाया कि लगातार कार्यालय में किसानों को बुलाया जाता है, लेकिन किसानों का काम उक्त लेखपाल आजकल करके वापस कर देता है। साथ ही जिन किसानों के द्वारा काम के नाम पर पैसा पा जाता है उनका काम कर देता है ऐसी जानकारी पत्रकारों ने दी हालांकि पत्रकार अजय पाण्डेय का मोबाइल भी छीन कर जमीन में पटक दिया लेखपाल ने जिसकी वजह से मोबाइल टूट गया वा प्रेस आई कार्ड एवं प्रेस बैग भी छीन लिया था, प्रेस बैंक से ₹535 नगद निकाल लिया,इसके बाद दोनों पक्षों में काफी वादविवाद,बहस हुई इस बीच चकबंदी स्टाफ भी मौके में मौजूद था। यह घटना सुबह 10:30 बजे के आसपास बताई जा रही है। घटनास्थल पर काफी शोर हो रहा था जिसकी वजह से कई अधिवक्ताओं ने भी मौके में पहुंचे जिसके बाद दोनों पक्षों को शांत किया गया। और बीच-बचाव कर पत्रकारों को वापस उस जगह से हटाया गया। *आपको बता दें कि इसके पूर्व भी कई ऐसे मामले लेखपाल उमेश पांडे के द्वारा किसानों से वाद विवाद हो चुका है* उक्त प्रकरण की जानकारी पत्रकार अजय पाण्डेय ने अपने पत्रकार संगठन एवं उच्च पदाधिकारियों को फोन के माध्यम से अवगत करवाया है साथ ही उक्त प्रकरण की जानकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ उप जिलाधिकारी मानिकपुर, पार्टी प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह वा थाना अध्यक्ष मानिकपुर को लिखित ज्ञापन देकर,डाक के माध्यम से आज रजिस्ट्री की गई है और ज्ञापन में लिखा गया है कि उक्त दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही किया जाए, *चकबंदी विभाग के लेखपाल ने पत्रकारों से किया अभद्रता,* पत्रकारों के अनुसार चकबंदी कार्यालय गए थे पत्रकार, एक जानकारी के लिए लेकिन पत्रकारों की जानकारी करने पर पत्रकारों को लेखपाल ने कार्यालय से भाग जाने व मारपीट कर मोबाइल भी छीन कर तोड़ दिया, जिसके बाद पत्रकार अपनी जान बचाने की गुहार लगाई तो मौके पर पूर्व बार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष राम दिनेश द्विवेदी ने दोनों पक्षों को शांत किया। प्रार्थी पीड़ित पत्रकार ने बताया कि उक्त लेखपाल ने ₹535 भी छीन लिया हालांकि उक्त प्रकरण की जानकारी पत्रकारों ने अपने पत्रकार संगठनों को भी दिया एवं उच्च अधिकारियों से दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकारों ने लिखा कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेकर दोषी चकबंदी विभाग के लेखपाल हल्का-कार्यक्षेत्र सेमरदहाँ के ऊपर उचित कानूनी कार्यवाही करें,तो यह न्याय उचित होगा।आपको बता दें कि मानिकपुर कस्बा में की गई पत्रकार के साथ अभद्रता के मामले में चित्रकूट के पत्रकारों ने लामबंद होकर एसपी व उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया। पत्रकारों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पत्रकार-अजय पाण्डेय व इमाम हुसैन के साथ अभद्र व्यवहार किया व धमकी दी।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की की मांग क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर फतेहाबाद क्षेत्र में किशान परेशान होतम सिंह निषाद ने वताया इन दिनों आवारा गाय और आवारा साडों के आतंक से क्षेत्र का किशान परेशान है आवारा पशुओं द्वारा किस प्रकार किसानों की खेतों में खड़ी आलू गेहूं सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसका अंदाजा शायद शासन प्रशासन को नहीं है आज ग्राम शालू बाई पर समाजसेवी नेता होतम सिंह निषाद की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में गौतम सिंह निषाद ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं के आतंक से किस प्रकार परेशान है आवारा पशु किसानों की फसलों को किस प्रकार नष्ट कर रही है तो क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द सरकार द्वारा बनाई गई गौशाला में भिजवाया जाए जिससे किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े आवारा पशुओं ने किसान की दिन का चैन और रात की नींद भी छीड़ ली हैं अगर सरकार आवारा पशुओं को गोशाला में नहीं छुड़वाती है तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्टर बीरेंद्र वर्मा

सर्विस रोड के किनारे खड़े टेंपो में मैक्स ने मारी टक्कर,चार लोग घायल फतेहाबाद ।फतेहाबाद के प्रताप पुरा के पास सर्विस रोड पर सड़क के किनारे खड़े ऑटो में एक मैक्स जीप ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार एक ऑटो होद बरौली से फतेहाबाद टोल टेक्स के पास सर्विश रोड के किनारे ओटो को खडा करके ड्राईवर लघुशंका के लिये गया था। इतने में ही फतेहाबाद की ओर से तेज लापरवाही से एक मैक्स जीप ने खडे ओटो में टक्कर मार दी। जिसमें बैठे सुमुरिया देवी पत्नी रतन सिंह , रीसू कुमारी पुत्री गेदा लाल ,आदित्या पुत्र पवन कुमार ,राधिका पुत्री पवन कुमार समस्त निवासीगण पुरा छतरिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा के गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो का आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही पुलिस पुलिस का उत्पीड़न नहीं हुआ बंद तो यादव समाज आंदोलन करने को होंगे बाध्य आगरा यादव समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चेतावनी देते हुए यादव समाजके पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में तोरा चौकी की निष्पक्ष जांच और पुलिस द्वारा यादव समाज के निर्दोष लोगो पर अत्याचार ना कर दोषी लोगों पर कारवाई की मांग की बता दें कि थाना ताजगंज तोरा चौकी पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि तोरा चौकी के पास युवक की मौत के बाद अराजकतत्वों ने चौकी में आग लगाई और पथराव किया, लेकिन पुलिस यादव समाज के लोगों को परेशान कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य समाज के लोगों ने पथराव किया चौकी में आग लगाई उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं फिर भी बवाल प्रकरण में पुलिस यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस के डर से लोग घरों से पलायन कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे यादव महासभा के पदाधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद भी पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो यादव समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी