झांसी राष्ट्र जागरण साहित्यकार मंच के तत्वावधान में खैर इंटर कॉलेज के पुस्तकालय भवन में वरिष्ठ साहित्यकार शिवचरण शर्मा अरुणेश के द्वारा रचित झलकारी बाई कृति का विमोचन तथा कवि सम्मेलन का आयोजन किया। दीप प्रज्वलन के बाद गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण है वह राजनैतिक एवं सभी लोगों को दिशा देने का काम करते हैं। साहित्यकार को निडर होकर अपनी लेखनी चलाते रहना चाहिए जिससे सभी को एक सही दिशा मिल सके। विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने कहा कि समाज को दिशा देने में कलम कारों की अहम भूमिका रही है ।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी पं कृष्ण चंद्र पालीवाल ने कहा कि साहित्य एक ऐसा विषय है कि जिसके द्वारा जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। उन्होंने साहित्यकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साहित्यकार देश सेवा में भूमिका निभाने के लिए हमेशा सम्माननीय रहेंगे। इसके बाद नगर के वरिष्ठ साहित्यकार शिवचरण शर्मा अरुणेश के द्वारा रचित काव्य कृति झलकारी बाई का विमोचन किया गया तथा अरुणेश को तुलसी साहित्य अकादमी टीकमगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी, प्रवक्ता शिवकुमार तिवारी,जगमोहन समेले, बृजेश शर्मा राहुल देव शर्मा आदि ने माल्यार्पण एवं बैच लगाकर किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ सावित्री शर्मा की वाणी वंदना से हुआ ।इसके बाद बड़ा मलहरा से पधारे डॉ देवदत्त द्विवेदी ने कहा कि हंसी-खुशी वारो मन नैया ऐसो दूध को धूलो जी में कोनउ अवगुन नैयाँ के द्वारा वाहवाही लूटी। इसके बाद टीकमगढ़ से पधारे डॉ लाल जी सहाय श्रीवास्तव लाल एवं प्रोफेसर आरपी तिवारी ने कविता पाठ किया। वही ग्वालियर से पधारे डॉ अरविंद बरुआ तथा पृथ्वीपुर से पधारे रामानंद पाठक ने वीर श्रृंगार हास्य एवं व्यंग की रचनाओं से वाहवाही लूटी। इसके अलावा डॉ शिवाजी चौहान, के के तिवारी, शिशुपाल सिंह सरस, रघुवीर सिंह यादव ,योगेंद्र मिश्रा, भगवानदास बक्शी, लाल खां, उदयभान शर्मा, चंद्रभान सिंह चंदर, जय प्रकाश शर्मा,श्रीमती प्रेम शर्मा आदि कवियों ने अपनी कविताओं से भरपूर वाहवाही लूटी । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम के आयोजक डॉ सुकदेव कुमार व्यास ने किया । इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, हरिशचंद्र भदौरिया, आशुतोष गोस्वामी,मुन्नालाल दोन्दे रिया, श्री प्रकाश गोस्वामी, गुलाब राय शर्मा,ठाकुदास तिवारी, श्रीधर पस्तोर, विष्णु नारायण, प्रमोद पस्तोर, मनीष तिवारी,फूल सिंह परिहार,सरजू शरण पाठक, ज्योतिराज महाराज ,डॉक्टर सुरेश घोष, शिवराम विदुआ, मुन्ना चौधरी, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, धर्मेश साहू, सुनील व्यास, रवि सेन, संजय पस्तोर, जगजीवन राम विदुआ, अश्वनी पस्तोर, सार्थक नायक, शेष नारायण तिवारी, रामेश्वर दयाल अग्रवाल, शिवम तिवारी, एनडी शर्मा ,अभय सिंह छोटू अस्ता, पूर्व चेयरमैन गोपीनाथ बक्शी, मानिक लाल सेन, उमाशंकर मिश्रा , रामप्रकाश अर्जरिया मंडल अध्यक्ष अरुण नायक, मानिक लाल सेन, जनक सिंह कुशवाहा ,आशीष खरे आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट नीरज जैन जिला झांसी साकेत सक्सेना पत्रकार स्वयं सहायता समूह

Comments

Popular posts from this blog

आगरा किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख आवारा पशुओं को गौशाला में भिजवाने की की मांग क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर फतेहाबाद क्षेत्र में किशान परेशान होतम सिंह निषाद ने वताया इन दिनों आवारा गाय और आवारा साडों के आतंक से क्षेत्र का किशान परेशान है आवारा पशुओं द्वारा किस प्रकार किसानों की खेतों में खड़ी आलू गेहूं सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसका अंदाजा शायद शासन प्रशासन को नहीं है आज ग्राम शालू बाई पर समाजसेवी नेता होतम सिंह निषाद की अध्यक्षता में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में गौतम सिंह निषाद ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र का किसान आवारा पशुओं के आतंक से किस प्रकार परेशान है आवारा पशु किसानों की फसलों को किस प्रकार नष्ट कर रही है तो क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को जल्द से जल्द सरकार द्वारा बनाई गई गौशाला में भिजवाया जाए जिससे किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े आवारा पशुओं ने किसान की दिन का चैन और रात की नींद भी छीड़ ली हैं अगर सरकार आवारा पशुओं को गोशाला में नहीं छुड़वाती है तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्टर बीरेंद्र वर्मा

सर्विस रोड के किनारे खड़े टेंपो में मैक्स ने मारी टक्कर,चार लोग घायल फतेहाबाद ।फतेहाबाद के प्रताप पुरा के पास सर्विस रोड पर सड़क के किनारे खड़े ऑटो में एक मैक्स जीप ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार एक ऑटो होद बरौली से फतेहाबाद टोल टेक्स के पास सर्विश रोड के किनारे ओटो को खडा करके ड्राईवर लघुशंका के लिये गया था। इतने में ही फतेहाबाद की ओर से तेज लापरवाही से एक मैक्स जीप ने खडे ओटो में टक्कर मार दी। जिसमें बैठे सुमुरिया देवी पत्नी रतन सिंह , रीसू कुमारी पुत्री गेदा लाल ,आदित्या पुत्र पवन कुमार ,राधिका पुत्री पवन कुमार समस्त निवासीगण पुरा छतरिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा के गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो का आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही पुलिस पुलिस का उत्पीड़न नहीं हुआ बंद तो यादव समाज आंदोलन करने को होंगे बाध्य आगरा यादव समाज के ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चेतावनी देते हुए यादव समाजके पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में तोरा चौकी की निष्पक्ष जांच और पुलिस द्वारा यादव समाज के निर्दोष लोगो पर अत्याचार ना कर दोषी लोगों पर कारवाई की मांग की बता दें कि थाना ताजगंज तोरा चौकी पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव एवं अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि तोरा चौकी के पास युवक की मौत के बाद अराजकतत्वों ने चौकी में आग लगाई और पथराव किया, लेकिन पुलिस यादव समाज के लोगों को परेशान कर रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि अन्य समाज के लोगों ने पथराव किया चौकी में आग लगाई उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं फिर भी बवाल प्रकरण में पुलिस यादव समाज के निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस के डर से लोग घरों से पलायन कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे यादव महासभा के पदाधिकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद भी पुलिस ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो यादव समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी