*क्षेत्रीय लेखपाल पर दबंगों से मिलकर गलत पैमाइश करने का लगाया आरोप* *समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर जांच कर दोबारा पैमाइश करने की गई मांग* फतेहाबाद आगरा ग्राम छतरिया पूरा निवासी महन्त राधेश्याम पुत्र जवाहर सिंह ने समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत नगर चंद के उप ग्राम छतरियापुरा में गाठा संख्या 84 92 और 71 खाद के गडडो को खाली करने हेतु जमीन की पैमाइश करने को 5 फरवरी को एक शिकायती पत्र दिया था इस पर उप जिला अधिकारी फतेहाबाद द्वारा हल्का लेखपाल रजनी शाक्य और कानूनगो अवधेश दीक्षित को जमीन की पैमाइश के निर्देश दिए गए थे विगत 4 दिन पूर्व दोनों लेखपालों द्वारा पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह और उसके पुत्र वर्तमान प्रधान नीरज से साठ गांठ कर गाठा संख्या 71 की गलत तरीके से पैमाइश की गई है जबकि गाठा संख्या 84 में खाद का गडंडा अंकित है जिसे पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान दोबारा अवैध कब्जा कर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के मकान बनवा दिए गए हैं जबकि गाठा संख्या 92 00890 है जो खाली है उसमें से भी 100 वर्ग गज के प्लॉट अपने चाहतों को बेच दिया है पीड़ित महन्त राधेश्यामदास ने बताया कि वर्तमान में पूर्व प्रधान का पुत्र नीरज प्रधान है प्रधानी के बल पर क्षेत्रीय लेखपालों की मिली भगत से ग्राम सभा की जमीन पर अपने परिवार और अपने चाहतों के अवैध रूप से मकान बनवा देता है खाद के गडडो को खाली करने की जगह प्रार्थी की गाठा संख्या 87 ग्राम की आबादी में अंकित है उसके बगल से गाटा संख्या 71 है जो खाद के गद्दा है जो गाटा संख्या 70 और 87 के बीच में है पीड़ित ने मांग की है कि लेखपाल के कार्य प्रणाली की जांच कर किसी निष्पक्ष लेखपाल से जमीन की पैमाइश कराई जाए





 

Comments

Popular posts from this blog

तहसील फतेहाबाद की कार्यकारिणी ने संभाली कमान, शपथ लेकर किया सेवा का संकल्प रिपोर्टर बीरेंद्र वर्मा आगरा आगरा। तहसील फतेहाबाद की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को फतेहाबाद के कान्हा वन गार्डन में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला महामंत्री श्रीकांत पाराशर और जिला उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा संगठन की असली ताकत इसके कार्यकर्ता होते हैं। पद सिर्फ जिम्मेदारी का प्रतीक है, इसे सम्मान के साथ निभाना चाहिए। मैं अपेक्षा करता हूँ कि नई कार्यकारिणी सेवा, ईमानदारी और समर्पण की मिसाल पेश करेगी। हम सब मिलकर फतेहाबाद तहसील को संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों में प्रदेश में अग्रणी स्थान दिलाएंगे। लोगों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, राजवीर यादव, महामंत्री प्रदीप कुमार, योगेश शर्मा, मंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक वर्मा, संगठन मंत्री शिवराज वर्मा, प्रचार मंत्री चन्द्रमोहन शर्मा, कार्य सदस्य वीरेन्द्र वर्मा तथा सदस्य सभाजीत वर्मा और शुभम चौहान शामिल हैं। समारोह में उत्साह का माहौल देखने लायक था। पदाधिकारियों के मंच पर पहुंचते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। सभी को फूलमालाओं से लादकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई जाएगी। कार्यक्रम में चेयमैन रवि साल्या, तहसीलदार वबलेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार,अधीक्षक उदयप्रताप सिंह राहुल, देवेन्द्र त्यागी,अशोक बरवारिया,प्रमोद कुशवाहा, प्रवीन सिकरवार आदि लोग मौजूद रहे।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट: आगरा के एसीएम थर्ड राजेश जायसवाल की मौत आगरा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर आज अल सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आगरा में तैनात एसीएम थर्ड राजेश जायसवाल की मौत हो गई। इस ख़बर ने प्रशासनिक हलके में शोक की गहरी लहर दौड़ा दी। Veerindar singh लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट: आगरा के एसीएम थर्ड राजेश जायसवाल की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार। हादसे में मृत एसीएम थर्ड राजेश जायसवाल की फाइल फोटो। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब एसीएम जायसवाल लखनऊ से लौट रहे थे। इटावा जिले की सीमा में उनकी कार अचानक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीएम थर्ड राजेश जायसवाल इससे पहले किरावली तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात रह चुके थे। हाल ही में उनका तबादला कर उन्हें एसीएम थर्ड के पद पर ज़िम्मेदारी दी गई थी। उनके आकस्मिक निधन से पूरा प्रशासन सदमे में है। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह 5:30 बजे यह दुर्घटना हुई थी और डॉक्टरों की अथक कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। इस दर्दनाक हादसे की सूचना जैसे ही उनके परिवार तक पहुंची, वहां कोहराम मच गया। प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और उनके सहयोगी स्तब्ध हैं। हर किसी की ज़ुबान पर यही था कि तेज़ रफ्तार और सड़क हादसों ने एक अधिकारी की ज़िंदगी छीन ली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद एक बार फिर सुर्खियों में फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स की जगह ANM प्रसव कार्य के लिए तैनात ANM का डिलीवरी करने के दौरान, रुपए लेने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स की जगह ANM कर रही डिलेवरी के “एक नहीं दो,दो” वीडियो वायरल,,, ANM के हाथ में दिख रहे है 500,500 के नोट वीडियो में साफ दिख रही है कि दबंग ANM मरीज से कह रही कि 2000 पहले जमा करो, दो हजार रुपए दो और दूसरी वीडियो में ₹2000 रह गए फिर देने की कह रही बात डिलेवरी के पैसे लेते हुए ANM का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारी जांच के नाम पर करते है खानापूर्ति,नहीं है खौफ कार्रवाई का भय पहले भी फतेहाबाद सीएचसी पर फर्जी डिलेवरी का मामला रहा था सुर्खी में पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद का है रिपोर्टर बीरेंद्र वर्मा आगरा